पौड़ी में हुए सड़क हादसे में 25 बरातियों की मौत, 21 घायल, राष्ट्रपति ने जताया शोक

147
25 weddings killed, 21 injured in road accident in Pauri, President expressed grief
स दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है।

कोटद्वार। उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल जिले में उस समय शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब बरातियो को लेकर जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस में करीब 45 से 50 लोगों को बैठै थे। यह बस एक खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।  रात करीब 1 बजे उत्तराखंड पुलिस ने बताया, ‘9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोटद्वार रेफर किया गया है। वहीं, रेस्क्यू किए गए 2 लोगों को मामूली चोटें लगी थीं। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी में परेशानी हो रही थी। बाकी लोगों को बुधवार सुबह तक वहां से निकाला गया है।

 

राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इसे भी पढें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here