जौनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश विनोद सिंह को मार गिराया

246
Jaunpur police killed one lakh prize crook Vinod Singh in an encounter
पुलिस की गोली लगने से एक लाख का इनामी बदमाश विनोद सिंह इतिहास के पन्नों में दफन हो गया।

जौनपुर। यूपी के जौनपुर समेत कई जिलों में में आतंक का पर्याय बने अपराधी विनोद सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस की गोली लगने से एक लाख का इनामी बदमाश विनोद सिंह इतिहास के पन्नों में दफन हो गया। जौनपुर के देवरिया-बरपुर गांवों के बीच पीली नदी के पुल के पास शुक्रवार की शाम को पुलिस का सामना एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विनोद सिंह से हो गया। पुलिस की गोली से विनोद सिंह मारा गया और उसका एक साथी भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस घेराबंदी किए हुए है। बदमाशों की गोली से सिपाही अजय कुमार सिंह जख्मी हो गया। मृत अपराधी विनोद के विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी जैसे करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

एएसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर शाम चार बजे पूरे जिले में संदिग्ध व वांछित अपराधियों की धर-पकड़ का अभियान चलाया जा रहा था। बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी मय टीम लेदुका में पेट्रोल पंप के पास बक्शा थाना की सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक से तेज गति से आए दो संदिग्ध रुकने का संकेत देने पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया

पुलिस टीम ने पीछा कर लिया। चारों तरफ से घिर जाने पर पीली नदी पुल के पास बदमाश गोलियां चलाते हुए मुख्य सड़क से उतरकर बाइक से जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की। एक बदमाश गोलियों से छलनी होकर गिर पड़ा जबकि उसका साथी फरार हो गया।

बदमाशों की गोली से सिपाही अजय कुमार सिंह घायल हो गया।दोनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान उसके पास से मिली आइडी से 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह निवासी गांव छीतमपट्टी थाना सरपतहां के रूप में होते ही पुलिस की बांछें खिल उठीं। सीएचसी से उसे डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here