कुशीनगर में घर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, मासूम हुए अनाथ

235
A woman sleeping in a house in Kushinagar was murdered by slitting her throat, innocent orphaned
उसके पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मंगलवार रात को अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहलाने वाली घटना कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के मेंहदीगंज टोले की हैं। यहां मंगलवार रात कमरे में सो रही 32 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दो मासूम हुए अनाथ

पूजा की हत्या से दोनों बच्चे अनाथ हो गए। दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पूजा के कंधों पर थी। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन.पोषण करती थी। परिवार में अब दो वर्षीय शिवम छह वर्षीय सुंदरम हैं। अब उनकी देखभाल नाना रामाकांत करेंगे।

मेंहदीगंज में पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय राजेश दो बच्चों के साथ रहती थी। पूजा के साथ छोटी बहन अंजू भी रहती थी। मंगलवार को पूजा की बहन दोनों बच्चों को लेकर कुस्महा के चकिया अपने घर चली गई थी। घटना की रात पूजा घर पर अकेली थी। बुधवार सुबह गांव की एक लड़की उसके घर गई तो देखा की पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी है।

वह शोर मचाते हुए बाहर आई तब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसी बीच किसी ने रामकोला पुलिस को सूचना दे दी। रामकोला एसएचओ नीरज राय तत्काल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। खोजी कुत्ते व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। खोजी कुत्ता घूमते हुए एक व्यक्ति के घर मे पहुंच गया।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने उक्त संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूजा के पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने निलावती, ज्ञानती, महेंद्र प्रसाद, कयास, भागवती पर केस दर्ज किया है। आरोप घर छोड़कर फरार हैं।वहीं इस संबंध में कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि महिला के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here