हरियाणा में गणेश विसर्जन के दौरान साल लोगों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

184
People died due to drowning during Ganesh immersion in Haryana, Chief Minister expressed grief
हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हादसों में युवकों की मौतों पर दुख जताया है।

सोनीपत। गणेशोत्सव के समापन के बाद मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कई दिल दहलाने वाली घटनाएं हुई है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इस साल सबसे बड़ा हादसा हरिणाया के सोनीपत जिले से सामने आया यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव झगड़ोली की नहर में शहर के मोहल्ला ढाणी एवं मसानी चौक से श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। शाम को साढ़े 5 बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के महज दस मिनट बाद ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों के साथ-साथ आसपास के गांवों से युवाओं ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

गणपति विसर्जन के दौरान महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली में नहर में करीब 12 बच्चे व किशोर डूब गए, जिनमें चार की मौत हो गई। सोनीपत में यमुना के मीमारपुर और बेगा घाट पर किशोर समेत चार लोग डूब गए। इनमें से मीमारपुर घाट पर पिता-पुत्र और भतीजा तो बेगा घाट पर एक अन्य श्रद्धालु डूब गया। व्यक्ति और भतीजे के साथ ही युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस यमुना में डूबे किशोर की तलाश कर रही है।

सीएम ने जताया दुख

हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हादसों में युवकों की मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने बचाए गए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। सीएम ने ट्वीट किया, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में नहर में गणेश विसर्जन के दौरान युवकों की मौत हृदय विदारक है। हम इस मुश्किल समय में मृतकों के परिजनों के साथ हैं। एनडीआरएफ ने कई लोगों को डूबने से बचा लिया जिनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उन्नाव में पांच लोग डूबे

इसी प्रकार यूपी के उन्नाव जिले में गणेश विसर्जन के दौरान गंगाघाट पर पांच श्रद्धालु डूब गए। गोताखोर ने सभी को बाहर निकाल लिया। उनके साथी उन्हें परियर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया है। माखी थाना क्षेत्र के मोहल्ला थोक सोंदई निवासी लवलेश सिंह, मझखोरिया मोहल्ला के प्रशांत 17 विशाल गुप्ता, कन्हैया और अभिषेक अपने गांव के साथियों के साथ गणेश विसर्जन में परियर गंगा घाट गए थे। गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे मौजूद लोगों ने सभी को निकाल लिया। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here