तीन बच्चों की अम्मा को हुआ आटो वाले से प्यार, बसा बसाया घर छोड़कर हुई फरार, हुआ यह हश्र

260
Amma of three children fell in love with the auto wala, escaped leaving the settled house, this fate happened
बनियापुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला का प्रेमी और दूसरा पति फरार है।

बिहार। बिहार के छपरा में तीन बच्चों की मां का दिल एक आॅटो चालक पर आ गया, इसके बाद तीन बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। लेकिन उसके प्रेमी के साथ उसकी बहुत दिन तक नहीं पटी घर में आय दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, अंततः प्रेमी ने उसकी हत्या करके फरार हो गया।

सारण की रहने वाली महिला ने अपने पति को धोखा देकर दूसरे गांव के युवक के साथ रिश्ता जोड़ लिया। पति ने जब विरोध किया, तो वह अपने मायके चली गई। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी। महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुुई थी। करीब साल पहले उसका अपने पति के साथ विवाद हो गया। महिला का पति कमाने के लिए बाहर रहता है। इस बीच उसकी पत्‍नी आटो चालक मिठु दूबे के चक्‍कर में पड़ गई। इस बीच राहुल को अपनी पत्‍नी के बदचलन होने का पता चला तो घर में विवाद हो गया और मामला थाना तक पहुंच गया।

महिला की  गला दबाकर हत्‍या

नगरा के तत्कालीन ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार दोनों को थाने लाए थे। थाने में महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था और वहां अपने बच्चों को भी अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया था। इसके बाद वह पुनः आटो चालक के साथ रहने लगी।इस महिला का रविवार की सुबह बगल के गांव से शव मिला है। आशंका है कि महिला की हत्‍या गला दबाकर की गई है। दूसरी तरफ, महिला के प्रेमी के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिल रही है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में नगरा एवं बनियापुर की पुलिस लगी हुई है।

घटना के बाद फरार है दूसरा पति

पुलिस के अनुसार महिला की हत्या गले में रस्सी बांधकर की गई है। उसके गले पर रस्सी के निशान भी हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस दूसरे पति को आरोपित मान रही है। बनियापुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला का प्रेमी और दूसरा पति फरार है। नगरा ओपी थाना अध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि महिला के पहले पति करीब एक साल से कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here