साहब! दरोगा मेरे परिवार को तोड़ना चाह रहा है,पत्नी बोली मुझे कर रहे बदनाम, जानिए पूरा मामला

228
Sir! The inspector is trying to break my family, wife said, defaming me, know the whole matter
आरोप लगने के बाद सामने आई महिला ने बताया कि पति उसे बदनाम कर रहा है।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले से रिश्तों के टूटने की अजीबो गरीब कहानी सामने आई है। यहां एक युवक ने दरोगा पर अपनी के बहकाने का आरोप लगाया।पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक दरोगा के साथ पत्नी के संबंध होने का आरोप लगाया। आरोप लगने के बाद सामने आई महिला ने बताया कि पति उसे बदनाम कर रहा है। पति के आरोप गलत हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि एक चौकी पर तैनात दरोगा के उसकी पत्नी के साथ विवाहेत्तर संबंध हैं। उसने बताया कि करीब एक वर्ष से दरोगा का घर पर आना-जाना है, इस वजह से उसका घर भी टूटने के कगार पर आ गया है।

पत्नी को बताया चरित्रहीन

दरोगा से कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। उक्त शिकायत पर अधिकारी की ओर से जांच कराई गई। शनिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर पति बदनाम कर रहा है। वह पति और बदनाम करने वाले अन्य लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here