आजमगढ़। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा तेजी से गरम हो रहा आज प्रदेश के दो जिलों में दो दलों की बड़ी राजनीतिक सभा, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो मौजूदा सीएम योगी के गढ़ में अखिलेश यादव की सभा थी।दोनेां ही नेताओं ने एक—दूसरे की सरकार की खामियों को जनता के सामने रखा।
आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आजमगढ़ को सपा शासन में दुनिया भर में कट्टरवादी सोच और आतंकवाद की पनाहगार के रूप में जाना जाता था। आज उसी आजमगढ़ की भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम होने जा रहा है।
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2017 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 10 नए विश्वविद्यालय बनाएंगे। आज 10 विश्वविद्यालय बनाने का काम पूरा हो चुका है। 40 मेडिकल कॉलेज बनाने का हमने वादा किया था, ये वादा भी हमने पूरा किया है।
यूपी में पीएम मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परिवर्तन किए हैं। पहले यहां जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था। सीएम योगी ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है,अब यहां बिना भेदभाव सभी का विकास हो रहा है। बिना भेदभाव सबकों मकान और अन्य सरकारी सुविधाएं मिल रही है।
यूपी की अर्थव्यवस्था में उछाल
वहीं सभा में अपनी बात रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश, देश की छठी अर्थव्यवस्था थी, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यूपी की है। प्रदेश की जीडीपी 10,90,000 करोड़ थी, आज 21,31,000 करोड़ करने का काम हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है। आजमगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे। बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है। आज माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। अब यहां कानून का राज है।
चार घंटे देर से कुशीनगर पहुंचे अखिलेश यादव
सीएम योगी के गढ़ कुशीनगर में सभा को संबोतिध करने अखिलेश यादव लगभग चार घंटे विलंब से पहुंचे। जइसके बावजूद पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों उत्साह कम नहीं था।
मालूम हो कि अखिलेश यादव को कुशीनगर की सीमा में 11.30 सुकरौली क्षेत्र के जोल्हिनिया गांव के पास पहुंचना था। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अखिलेश पहुंचे उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
इसी हाटा विधानसभा क्षेत्र के झांगा बाजार, रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज कस्बा, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के पकड़ियार बाजार और सदर विधानसभा क्षेत्र के पडरौना शहर स्थित बावली चौक पर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी का झंडा-बैनर लिए भ्रमण कर रहे हैं। यहां के सभास्थल भी सपा के रंग में रंग गए हैं।
इसे भी पढ़ें..