लखनऊ : कुछ इस अंदाज में भाजपाइयों ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन

438
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ स्थित साईं मंदिर बी ब्लाक इन्दिरा नगर पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ स्थित साईं मंदिर बी ब्लाक इन्दिरा नगर पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित पुरी ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा के चाणक्य बनकर उभरे अमित भाई शाह का जन्मदिन बडे़ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हम सब उनकी लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है।

संगठानात्मक क्षमताओं और कुशल राजनीतिक समझ के लिए माने जाने वाले अमित भाई शाह ने परदे के पीछे रहकर प्रभावशाली राजनैतिक इतिहास रचा है। गृहमंत्री के रूप में उन्होनें कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर देश को अखंड एवं शक्तिशाली बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है।

वहीं पूर्व मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहकर उन्होनें 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 80 में से 73 सीटें जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2 तिहाई सीटें जीतकर पुनः इतिहास रचा।

कहा कि उनके नेतृत्व मेें संगठन निरन्तर विजयश्री की ओर अग्रसर है। इधर केक वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अमित पुरी, अवधेश गुप्ता छोटू, सामाजिक कार्यकर्ता सफदर समीर नकवी, मोहम्मद रिजवान, विक्रम यादव योगी, कपिल कश्यप, बृजमोहन अवस्थी,

अनिल शर्मा, अनुराग मिश्रा, रिशी कपूर, भानू कनौजिया, मुकेश कपूर, नितिन श्रीवास्तव, सूफियान, अमन राठौर, राहुल, अजय मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमितभाई शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here