झारखंड में दो नाबालिग बहनों से दस युवकों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तर, एक ने दी जान

307
Ten youths raped two minor sisters in Jharkhand, two arrested, one killed
सामूहिक दुष्कर्म की यह वारादात 15 अक्तूबर शाम की है।

झारखंड। झारखंड के गुमला जिले से समाज को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो नाबालिग बच्चियों के साथ 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपितों को अब तक गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित ने गिरफ्तारी के डर से अपनी जान दे दी।

अगवा करके ले गए जंगल

इस घटना के विषय में पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की यह वारादात 15 अक्तूबर शाम की है। घटना के समय दोनों आदिवासी लड़कियां अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई के साथ दशहरा मेला देखकर गुरदारी थाना क्षेत्र में घर लौट रही थीं।इसी बीच तीन बाइकों पर सवार 10 आरोपियों ने उन्हें रोका और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, वह खुद को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा और मदद के लिए अपने गांव चला गया।

इसके बाद बदमाशों ने लड़कियों को घसीटकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनसे दुष्कर्म किया। वकारिब ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को पीटा, उन्हें पास के दूसरे स्थान पर ले गए और फिर से उनके साथ दुष्कर्म किया।मारपीट से घायल नाबालिगों के भाई ने गांव जाकर घटना की सूचना दी। गांववाले दोनों बच्चियों के ढूंढ़ने जंगल की तरफ भागे। गांववालों को आता देखकर आरोपी पीड़ित लड़कियों को छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोनों पीड़िता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों नाबालिगों की मेडिकल जांच भी कराई गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरधारी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि अन्य आठ आरोपियों की पहचान हो गई है, उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली है। सात आरोपी अभी भी जंगल में छिपे हैं। पुलिस जंगलों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाजपा ने इस घटना की निंदा की

इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस घटना ने राज्य की छवि को कलंकित किया है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here