जानिए क्यों बांदा में पत्नी ने पति के हाथों से जहर छीनकर खुद खाकर दी जान

535
Know why in Banda, the wife killed herself by snatching poison from the hands of her husband
पुलिस ने शव का पीएम कराया है। पति ने बताया कि पत्नी सोना टीबी की मरीज थी।

बांदा। यूपी के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति के अनुसार उसकी पत्नी को तीन साल से टीवी की बीमारी थी। वह पत्नी के इलाज में कर्जदार हो गया था, इसके बाद भी उसके ससुराल वाले उसे उलाहना दें रहे थे, कि वह अपनी पत्नी का सही ढंग से इलाज नहीं करा रहा है। ससुराल वालों के तानों से तंग आकर युवक ने जाहर खाकर जान देने के लिए बाजार से अनाज में रखने वाला कीटनाशक खरीदकर लाया। जब वह खाने जा रहा था, तब उसकी पत्नी ने उससे छीनकर खा लिया, हालांकि ससुराल वालों ने पति पर पत्नी को जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया हे।

यह घटना बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की है। यहां की रहने वाले सुरेश वर्मा की पत्नी सोना (23) ने जहर खाकर जान दे दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। पति ने बताया कि पत्नी सोना टीबी की मरीज थी। तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। काफी पैसा खर्च हो गया था।

कर्जदार हो गया था युवक

वह घर से बाहर गया तभी पत्नी सोना ने वही जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी एक मात्र पुत्री कौशिल्या है। वह और पत्नी मजदूरी करके परिवार चला रहे थे, लेकिन जब से बीमार हुई, इसके बाद वह अकेला ही मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। मृतका का मायका सेमरिया कुशल है।

मृतक महिला के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसे प्रताड़ित करता था। टीबी का मर्ज होने पर उसका इलाज नहीं कराया जा रहा था। उसने जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here