
नई दिल्ली। इस समय देश में नवरात्र का उत्साह है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग—अलग पूजा होती है। हमारे देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। हमारे देश की नारियां भी किसी से पीछे नहीं है। बात चाहे शिक्षा साहित्य या अर्थ जगत या विज्ञान जगत की हर क्षेत्र में भारतीय महिलाओं ने आगे बढ़कर बाजी मारी है।
आज बात करते है देश उन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में जिन्होंने व्यापार जगत में अपनी काबिलियत से अपने को आपकों स्थापित किया है। बात चाहे सावित्री जिंदल की करें या मल्लिका श्रीनिवास की सभी ने अपनी आज एक खास पहचान बनाई है। फोर्स ने अभी सौ अमीर भारतीयों की सूची जारी की है, इस सूची में 6 भारतीय महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है, आइए जानते है उन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में …
सावित्री जिंदल
फोर्ब्स मैगजीन की सूची में शामिल 7वें स्थान पर काबिज ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। पिछले साल के 6.6 अरब डॉलर के मुकाबले उनकी संपत्ति 2021 में बढ़कर 18 अरब डॉलर (1.34 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है। शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति इस साल बढ़कर 775 अरब डॉलर (57.9 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।
विनोद राय गुप्ता
फोर्ब्स मैगजीन की सूची के अनुसार देश की दूसरी सबसे अमीर महिला का नाम है विनोद राय गुप्ता जो फोर्ब्स की सूची में 24वें स्थान पर हैं। हैवेल्स इंडिया की कमान संभालने वाली गुप्ता की संपत्ति 3.55 अरब डॉलर से बढ़कर 7.6 अरब डॉलर (56.9 हजार करोड़ रुपये) पहुंच गई है।
लीना तिवारी
फार्मा कंपनी यूएसवी की चेयरपर्सन लीना तिवारी तीसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। सूची में 43वें स्थान पर काबिज तिवारी की कुल संपत्ति 4.4 अरब डॉलर (32.9 हजार करोड़ रुपये) है, जो 2020 में तीन अरब डॉलर थी।
दिव्या गोकुलनाथ
एडटेक एप बायजूज की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ फोर्ब्स सूची में 47वें स्थान पर हैं। वह 4.05 अरब डॉलर (30.3 हजार करोड़ रुपये) के साथ चौथी सबसे अमीर महिला हैं। 2020 में इनकी संपत्ति 3.05 अरब डॉलर थी।
किरण मजूमदार शॉ
इसी प्रकार बायोकान की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ 3.9 अरब डॉलर (29.2 हजार करोड़ रुपये) के साथ 5वीं सबसे अमीर महिला हैं। सूची में 53वें स्थान पर हैं। पिछले साल उनकी संपत्ति 4.6 अरब डॉलर थी।
मल्लिका श्रीनिवासन
ट्रैक्टर्स एंड फार्म इंडिया की चेयरमैन एवं एमडी मल्लिका श्रीनिवासन 2.89 अरब डॉलर (21.6 हजार करोड़ रुपये) के साथ महिलाओं में 6वें स्थान पर हैं। शीर्ष 100 अमीरों की सूची में वह 73वें स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़ें…