वकील का दावा: आर्यन को नहीं जानतीं मुनमुन, उसे दोस्तों ने पार्टी में बुलाया था, एनसीबी ने केवल उसी को पकड़ा

861
Lawyer's claim: Munmun does not know Aryan, he was invited by friends to the party, NCB only caught him
एनसीबी ने मुनमुन को तो पकड़ लिया, लेकिन उनके दोनों दोस्तों को जाने दिया।
Lawyer's claim: Munmun does not know Aryan, he was invited by friends to the party, NCB only caught him
मुनमुन का एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस धमेचा है, जो दिल्ली में काम करता है।

मनोरंजन डेस्क। एनसीबी द्वारा गत दिवस समुद्र के अंदर हो रही रेव पार्टी पर कार्रवाई की थी। इस दौरान बालीवुड स्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग एनसीबी की पकड़ में आए थे। इन नामों के एक नाम सबका ध्यान अपनी आरे खींच रहा है। वह नाम मुनमुन का। मॉडल मुनमुन धमेचा के वकील का दावा है कि मुनमुन आर्यन खान या अरबाज मर्चेंट को नहीं जानती है। मुनमुन के वकील ने बताया कि क्रूज पर हो रही एक पार्टी के लिए उन्हें उनकी फ्रेंड सौम्या और बलदेव ने इंविटेशन दिया था। उन्होंने दावा किया कि एनसीबी ने मुनमुन को तो पकड़ लिया, लेकिन उनके दोनों दोस्तों को जाने दिया।

कौन हैं मुनमुन धमेचा

आपकों बता दें कि मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं जो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल उनके परिवार से कोई भी मध्यप्रदेश में उनके घर में नहीं रहता है। मुनमुन की मां का इसी साल मई में निधन हो गया था, जबकि इससे पहले उन्होंने अपने पिता अमित कुमार धमेचा को भी खो दिया था। उनका एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस धमेचा है, जो दिल्ली में काम करता है। मुनमुन की स्कूली शिक्षा सागर में पूरी हुई। सागर जिले में बहुत कम लोग मुनमुन के बारे में जानते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह छह साल पहले कुछ समय के लिए भोपाल में भी रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munmun Dhamecha (@munmun_dhamecha)

क्रूज रेव पार्टी मामले में फैशन टीवी का एमडी काशिफ खान अब एनसीबी के रडार पर बताया जा रहा। दरअसल, शुरुआत में जानकारी सामने आई थी कि क्रूज पर पार्टी का आयोजन करने वाला फैशन टीवी का एमडी काशिफ खान था, लेकिन एडवोकेट अली काशिफ का कहना है कि वह आयोजक नहीं, पार्टी के फाइनेंसर में से एक था।आपकों बता दें कि मॉडल मुनमुन का केस देख रहे अली काशिफ खान कई हाई प्रोफाइल मामलों में इससे पहले शामिल रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौट की बयानबाजी के खिलाफ उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए उनके ट्विटर एकाउंट को बैन करने की मांग की थी। इसी प्रकार प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ भी उन्होंने एक मामले में केस दाखिल किया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here