यूपी मिशन-2022: अवध क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक में भाजपाइयों को मिला जीत का मंत्र, बनी ये रणनीति

374
BJP is surrounded like Abhimanyu in the maze of opponents
विरोधियों की ये रणनीति राष्ट्रव्यापी है और इसका आधार यूपी और पंजाब है।

लखनऊ। मिशन—2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा एक बार फिर ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मूलमंत्र के साथ चुनावी रणक्षेत्र में उतर सूबे में कमल खिलाने की तैयारी में हैं। दरअसल भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में अवध क्षेत्र की कार्यसमिति रेवती रिसार्ट में सम्पन्न हुई, जिसमें इस बात की मुहर लगी कि एक बार फिर ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के नारे के साथ भाजपा चुनावी मैदान में उतरेगी। यहां कार्यसमिति में बोलते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री व उत्तर प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी शोभा करंदलाजे ने कहा कि आज पूरा देश उत्तर प्रदेश की ओर देख रहा है।

उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रदेश की नहीं बल्कि देश की भी तक़दीर लिखेगा। धारा 370 का समापन और भगवान राम के भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार के नाते ही संभव हो सका। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर भाजपा ने देश के मस्तक पर कोहिनूर जड़ दिया तो वहीं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पूरे देशवासियों की आत्मा भी अयोध्या में बस गयी है। उनके मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को जीतने की आदत सी पड़ गयी है।

UP Mission-2022: In the meeting of the Awadh Region Working Committee, the BJP got the mantra of victory, this strategy was made
उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रदेश की नहीं बल्कि देश की भी तक़दीर लिखेगा। धारा 370 का समापन और भगवान राम के भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार के नाते ही संभव हो सका।

हम जीतने के लिए नहीं बल्कि बड़ी जीत के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज सात साल की मोदी सरकार व साढ़े चार साल की योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नही है। उत्तर प्रदेश देश का दिल है मोदी-योगी जीतेंगे तो देश जीतेगा। वहीं राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी सत्या कुमार ने बोलते हुए कहा की पार्टी 325 से आगे जाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है, हम सब पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने दायित्यों का सही तरीके से निर्वहन करें तो इस बड़ी जीत से हमें दुनिया की कोई ताक़त रोक नहीं सकती।

आज देश के सामने नरेन्द्र मोदी के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है तो वहीं योगी आदित्यनाथ देश के ही नही अपितु विश्व के सबसे बड़े प्रान्त के बहुत ही लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं जिनकी तारीफ ऑस्ट्रेलिया भी कर चुका है । बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारे के साथ हम पुनः चुनाव में जाएंगे।वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि संगठन शीर्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक पूरी तरह से तैयार है भाजपा के योद्धा 2022 फतेह करने के लिए बेताब हैं। हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन व अनुशाषित पदाधिकारियों से सुसज्जित सेना किसी भी दल व गठबंधन को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पूरे के पूरे अवध क्षेत्र में भगवा ही लहराएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुई। प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। वहीं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा “डाक्टर” ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला,शंकर लाल लोधी,प्रकाश पाल,विद्या सागर सोनकर,एम एल सी अवनीश सिंह,विजय प्रताप सिंह,त्रियम्बक तिवारी,नीरज वर्मा,राजू मिश्रा, अमित गुप्ता,संजय गुप्ता,विमल सिंह,अभिषेक त्रिपाठी,आकाश मिश्रा सहित सभी जिलाध्यक्ष व जिले के प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here