कासगंज।यूपी के कासगंज में बुधवार को एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां बड्डू नगर धान मिल रोड इलाके में बुधवार की रात एक किशोरी से छेड़छाड़ के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि 27 सितंबर को मृतक पक्ष के परिवार की एक बालिका से आरोपी पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ कर की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, लेकिन गांव वालों की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। समझौता हो जाने के बाद बुधवार की रात्रि को फिर से विवाद हुआ और युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने अकील 42 पुत्र मकसूद को दो गोलियां मारी हैं। 5 लोगो पर हत्या का आरोप है, हत्या की बारदात को हाशिम पुत्र पप्पू, गुड्डू , नाजिम व पप्पू पुत्र गण सर्फुद्दीन एवं मकदूम निवासी बड्डू नगर नई बस्ती हुल्का मोहल्ला ने अंजाम दिया है।
बुधवार रात को छेड़छाड़ के मामले को लेकर फिर से विवाद होने लगा था। इसी बीच हुई फायरिंग में गोली अकील को लगी, गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत गई है। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मकदूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 06 टीमों का गठन किया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना के मामले को लेकर हुए विवाद में फायरिंग में युवक की हत्या हो गई है। मौके का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं 6 टीमें गठित की गई हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं। इधर युवक की हत्या होने के बाद से उसके घर पर मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
इसे भी पढ़ें…