अयोध्या पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया किए भगवान श्री राम के दर्शन , बोले -भगवान सबकें हैं

235
Delhi's Deputy CM Sisodia reached Ayodhya, visited Lord Shri Ram, said - God belongs to everyone
अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी।

अयोध्या।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दल अयोध्या को केंद्र में रखकर अपनी रणनीतियां बना रहीं, बात चाहे छोटी पार्टी का हो या बड़ी पार्टी का। हर पार्टी का लंबरदार भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाकर अपने को प्रभु श्रीराम का अनन्य भक्त साबित करने में तुला है। इसी क्रम में सोमवार को आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे मनीष सिसोदिया अयोध्या पहुंचे। सिसोदिया ने प्रभु श्रीराम के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उनका कई जगह भव्य स्वागत भी हुआ। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।

इसी दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया ने रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले जानकी घाट बड़ा स्थान पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया और जानकी घाट के महंत जनमेजय शरण, महंत सुरेश दास ,महंत अवधेश दास, महंत दिलीप दास, महंत पवन दास सहित अन्य संतों से भी मुलाकात की।

मीडिया से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में और देश में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है। संतों का आशीर्वाद है तो हमारे विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है। भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी आज भी दुनिया में उससे बढ़िया शासन का रूप नहीं है। दुनिया आज भी रामराज्य से प्रेरणा लेती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या सबको आना चाहिए भगवान राम सब के हैं।

आपकों बता दें आम आदमी पार्टी यूपी चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही है। इसके लिए आगरा में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा चुकी है। अब अयोध्या में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।

मालूम हो कि इसके पहले मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर अयोध्या दौरे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज रामलला के दर्शन करने जा रहा हूँ, अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की ख़ुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि ‘राम राज’आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है, प्रभु चरणों में यही विनती है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने की कृपा बनी रहे। आपकों बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में सभी पार्टियां भगवान श्रीराम को केंद्र में रखकर इसलिए चल रही है कि भाजपा केवल अयोध्या मुददे को भूना नहीं सकें जनता में यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भगवान श्रीराम सबकें है।यहां तक अभी तक अयोध्या से दूर रहने वाली, सपा, बसपा और ओवैसी की पार्टी ने भी अयोध्या से चुनावी आगाज कर चुकी है। चाहे प्रबुध सम्मेलन हो या सपा का साइकिल यात्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here