गोरखपुर। गोरखपुर की बहादुर बेटी काजल के हत्यारे विजय प्रजापति को पुसिल ने गुरुवार को मार गिराया। आपकों बता दें कि आरोपित ने 20 अगस्त को काजल को गोली मारी थी। काजल ने इलाज के दौरान 6 दिन बाद राजधानी के केजीएमयू में दम तोड़ दिया था। काजल की मौत के बाद से पूरे गांव में पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश था। लोगों को का आक्रोश शांत करने के लिए पुलिस ने आरोपित पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।
लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस गुरुवार रात उसकी तलाश में एक स्थान पर दबिश दी तो आरोपित ने पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आरोपित को सरेंडर करने के लिए ललकारा। जब आरोपित ने पुलिस ने पुलिस पर फायरिंग करना बंद नहीं किया तो पुलिस ने गोली मारी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि गुरुवार रात चेंकिंग चल रही थी। इसके बाद विजय प्रजापति के संभावित ठिकाने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो विजय ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग गया।
घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त विजय के रूप में हुई है। विजय ने कुछ दिन पहले एक लड़की काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर अपराध के दर्जनों मामले थे और एक लाख का इनाम भी था।
इसे भी पढ़ें…