गणेश महोत्सव का आरंभ 10 सितम्बर से, जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

622
गणेश महोत्सव पर्व का आरंभ 10 सितम्बर से हो रहा है।

धर्म डेस्क। गणेश चतुर्थी को लेकर देश भर में तैयारियां तेज हो चुकी हैं। गणेश महोत्सव का पर्व 10 से आरंभ हो रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस महा उत्सव का आरंभ गणेश चतुर्थी से होता है। ये पर्व महाराष्ट्र सहित पूरे भारत में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 10 सितंबर 2021, शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ हो रहा है।

पंचांग के अनुसार इस दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा और ब्रह्म योग रहेगा। पुरोहित ज्वाला मिश्र के अनुसार गणेश चतुर्थी की तिथि से ही गणेश महोत्सव का आरंभ माना जाता है। उनके मुताबिक इस वर्ष 10 सितंबर 2021 से गणेश महोत्सव का आरंभ होगा और 19 सितंबर 2021, रविवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि को गणेश महोत्सव का समापन होगा।

बताया गया कि गणेश महोत्सव का पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। उनके मुताबिक ऐसी पौराणिक मान्यता है कि भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की तिथि पर कैलाश पर्वत से माता पार्वती के साथ गणेश जी का आगमन हुआ था। इसी कारण इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। वहीं स्कंद पुराण, नारद पुराण और ब्रह्म वैवर्त पुराण में गणेश जी का वर्णन मिलता है।

भगवान गणेश बुद्धि के दाता है। इसके साथ ही भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा गया है, जिसका अर्थ है संकटों को हरने यानि दूर करने वाला। गणेश चतुर्थी के पर्व को विनायक चतुर्थी और विनायक चविटी के नाम से भी जाना जाता है। पुरोहित ज्वाला मिश्र के अनुसार इस बार 10 सितम्बर से गणेश चतुर्थी का पर्व आरंभ हो रहा है। पूजा मुहूर्त के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी दिन मध्याह्न प्रातः 11:03 से दोपहर 01:32 बजे तक गणेश पूजा का मुहूर्त है।

उनके मुताबिक चतुर्थी तिथि 10 सितंबर 2021, को दोपहर 12:18 बजे से आरंभ होगी। उनके मुताबिक चतुर्थी तिथि 10 सितंबर 2021, को रात 09:57 बजे समाप्त होगी। दस दिनों तक चलने वाले इस महा उत्सव का समापन 19 सितंबर, 2021 को गणेश विसर्जन के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here