वाराणसी में पत्नी ने जाम छलकाने से रोका तो डॉक्टर पति ने मार ली गोली

457
In Varanasi, when the wife stopped the jam from spilling, the doctor husband shot her
डॉक्टर की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

वाराणसी। यूपी के वाराणसी शहर में एक डॉक्टर ने केवल इसलिए गोली मारकर खुद की जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी उसे जाम छलकाने से मना कर रही थी। पीते समय पत्नी की टोकाटाकी से परेशान डॉक्टर ने दुनिया ही छोड़ दी। यह मामला वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले डॉ. पराग वाजपेयी (53 वर्ष ) ने बीती रात खुद को गोली मार कर कर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद डॉक्टर पराग ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

उन्होंने बीती रात लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली दाग ली। आनफानन परिजन अस्पताल लेकर भागे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  भेलूपुर थाना अंतर्गत कैवल्यधाम कॉलोनी में जनरल फिजिशियन डॉ. पराग बाजपेयी का मकान है और वह वैभव हॉस्पिटल के निदेशक थे। उनकी पत्नी डॉ. वाणी बाजपेयी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर दंपति के दो बेटे हैं। डॉ. पराग के शराब पीने को लेकर उनकी पत्नी से अक्सर विवाद होता था।

भेलूपुर थाने की पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूचना मिली कि डॉ. पराग ने खुद को बाथरूम में बंद कर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे भाग कर बाथरूम पहुंचे तो डॉ. पराग खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट चुकी है। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. पराग ने खुद को गोली मारी है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here