इनिशिएटिव फाउंडेशन का राहत अभियान जारी

283
Initiative Foundation's relief campaign continues
इनिशिएटिव फाउंडेशन का राहत अभियान जारी

लखनऊ। इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया और एक साथ अभियान के माध्यम से लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के स्लम एरिया में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने की जानकारी देने के साथ साथ स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण कर समुदाय को सुरक्षा एवं जेंडर आधारित भेदभाव के मुद्दे पर जागरूक किया गया।

मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहीं हैं रिया कपूर की हॉट फोटो ने फैन्स के दिल में लगाई आग

आज अभियान के तीसरे दिन इनिशिएटिव फाउण्डेशन इण्डिया की सदस्य पूजा ने सुरक्षा किट (आक्सीमीटर,टेम्परेचर मशीन,एन 95 मास्क,सजिर्कल ग्लब्स) का वितरण करते हुए महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के साथ साथ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, बाल संरक्षण क़ानून के बारे में जानकारियां देकर हिंसा के खिलाफ चुप रहने की बजाय हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सहित महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन न. के बारे में जानकारी देते हुए बिना किसी लापरवाही के टिकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया।आज के अभियान में कल्पना, अनीता, रेनू, राजेश,शिवराज, जीतेन्द्र आदि शामिल रहें।

इसे भी पढ़ें…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here