दरगाह शरीफ से चादर चढ़ाकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत

349
Family returning after offering chadar from Dargah Sharif fell victim to an accident, five died
इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

श्रावस्ती। दरगाह शरीफ से चादर पोशी करके लौट रहा एक परिवार का वाहन शुक्रवार रात को हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक साल का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। उसे खरोंच तक नहीं आई। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक और घायल सभी एक परिवार के हैं। इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

सड़क पर ईंट होने से हुआ हादसा

आपकों बता दें कि यह हादसा श्रावस्ती जिले के थाना इकौना क्षेत्र में तहसील के पास हुआ। रात में ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पंक्चर हो गई। चालक ने ट्राली का पहिया निकालकर आसपास ईंटें लगा दी और पंचर बनवाने चला गया। इसी दौरान बहराइच से जायरीनों को लेकर टेंपो हाशिमपारा के पेडिया गांव जा रहा था। उसमें एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। सामने से ट्रक की लाइट पड़ने से टेंपो चालक की आंखें बंद हो गईं। वह देख नहीं पाया और टेंपो ईंट पर चढ़कर पलट गया। जिससे सभी लोग टेंपो से नीचे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां गुजरा ट्रक सभी कों रौंदता हुआ निकल गया।

हादसे में इनकी हुई मौत

इस हादसे में निजाम (35) पुत्र समीउल्लाह, किताबुन निशा (70) पत्नी समीउल्लाह, रुबीना (25) पुत्री अकरम, साफिया (50) पुत्री इलाही और प्रवीन (25) पुत्री रईश की मौत हो गई। जबकि सायरा बानो (40) पत्नी अकरम, आसमां (25) पत्नी शाहिद और टेंपो ड्राइवर बसीयूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक साल का बच्चा सुरक्षित बच गया।

दरगाह शरीफ से लौट रहा था परिवार

पेडिया गांव का परिवार बहराइच में दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाने गया था। सभी रात में घर लौट रहे थे तभी वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। वहीं सूचना पर पहुंचे एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पांच लोगों की मौत की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को घायलों एवं पीड़ितों का त्वरित उपचार कराने तथा उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here