वाराणसी। वाराणसी निवासी 45 साल की महिला पिछले कई सालों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। उसने इलाज के लिए कई डॉक्टरों से संपर्क जब आराम नहीं हुआ तो उसने सुदामापुर स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराई तो अल्ट्रासाउंड में ट्यूमर की पुष्टि हुई।
इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को तत्काल सर्जरी कराने को कहा। डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से नौ किलो का टयूमर निकालकर उसकी जान बचा ली। 45 साल की महिला के ऑपरेशन में करीब सवा घंटे लगे और चार चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक करीब 17 साल पहले महिला का गर्भाशय निकाला जा चुका था।
फिर महिला के पेट में टयूमर होने के बाद ओवरी का खतरा बना हुआ था। सर्जरी करने वाली टीम में शामिल डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि टयूमर इतना बड़ा था कि उसके कभी भी फटने की समस्या बनी थी। इस वजह से उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल सप्ताह भर तक वह अस्पताल में रहेगी। उसकी हालत में सुधार है। फिलहाल महिला के पेट से ट्यूमर निकालने से उसे असहनीय दर्द से छुटकारा मिल गया है। उसके परिवार वालों ने डॉक्टरों की टीम का शुक्रिया अदा किया।
इसे भी पढ़ें…