कामरेड राजबली आजीवन मजदूर आंदोलन के प्रति समर्पित रहे

306
Comrade Rajbali remained devoted to the labor movement for life.
कामरेड राजबली

कानपुर। एआईयूटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष व एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के उ.प्र. राज्य कमेटी सदस्य कामरेड राजबली का आज कानपुर नगर स्थित हैलेट अस्पताल में हो गया। वे 85 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से कामरेड राजबली अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता के. के. शुक्ला ने कहा कि कामरेड राजबली आजीवन मजदूर आंदोलन के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से मजदूर आंदोलन की एक बड़ी क्षति हुई है।
उ. प्र. लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह व पीपुल्स यूनिटी फोरम के संयोजक वीरेंद्र त्रिपाठी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कामरेड राजबली के जुझारू संघर्ष व मजदूर आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

इसे भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here