हिमानी बुंदेला आज टीवी पर 1 करोड़ जीतते नजर आएंगी, सीएम योगी ने दी बधाई

260
Himani Bundela will be seen winning 1 crore on TV today, CM Yogi congratulates

आगरा। ताजनगरी की दिव्यांग शिक्षिका हिमानी बुंदेला आज कौन बनेगा करोड़पति में आज एक करोड़ रुपये जीतती नजर आएंगी। आगरा वासियों के साथ ही पूरे प्रदेश के लोगों को रात नौ बजे का बेसब्री से इन्तजार है। रात नौ बजे केबीसी सीजन का पहला करोड़पति मिलेगा।

मालूम हो कि​ हिमानी कौन बनेगा करोड़पति सीजन की पहली करोड़पति बन चुकी है। हिमानी की इस उपलब्धि पर सीएम योगी ने बधाई दी।सीएम योगी ने बधाई देते हुए लिखा कि नेत्रहीन होते हुए हिमानी ने अपने दृढ संकल्प से जो उपलब्धि हासिल की है वह प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

वाराणसी में छात्रा पर आया गुरुजी का दिल, कोर्ट मैरिज के ​बाद पहुंचा थाने

आज रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति शो में आगरा के राजपुर चुंगी की रहने वाली हिमानी बुंदेला हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठकर सवालों का जवाब देंगी। अमिताभ बच्चन उनसे सवाल पूछेंगे और उनके हर सवाल का जवाब हिमानी देंगी।अभी हिमानी को सात करोड़ के सवाल का जवाब देना है।

आपकों बता दें कि सोनी टीवी पर सोमवार रात नौ बजे केबीसी का प्रसारण होगा। इसमें हिमानी हॉट सीट पर पहुचेंगी। इसके बाद वो एक के बाद एक 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीतेंगी। सोनी टीवी ने प्रोमो के जरिए हिमानी के एक करोड़ रुपए जीतने के पुष्टि पहले ही कर दी है। हिमानी के एक करोड़ रुपए जीतने के बाद वो अपने स्कूल और ताजनगरी में एक सेलिब्रेटी बन गई हैं। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है।

पूरा परिवार साथ बैठकर देखेगा शो

बेटी की उपलब्धि पर हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि वह तो वैसे शो के दौरान मौजूद रहे थे। मगर, अब सोमवार को पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर शो देखेंगे। हिमानी ने केबीसी में एक करोड़ जीतकर सबके सामने अपने ज्ञान और हौसले की मिसाल पेश की है। हिमानी ने अपनी जिंदगी में ऐसा दौर देखा है, जिसका सामना करना आसान नहीं था।

हिमानी ने बताया कि जब 15 साल की थीं तो एक सड़क दुर्घटना में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। ये वो समय था जब किसी के समझ नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा। कैसे अपने सपनों को पूरा कर पाऊंगी। मगर, मैंने इस सच को स्वीकार और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया। आंखों की रोशनी जाने के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। डॉ. शकुंतला यूनिवर्सिटी से बीएड किया और इसी दौरान उनका चयन आगरा के केंद्रीय विद्यालय में हो गया।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here