बिहार में बड़ा हादसा: पूर्वी चंपारण में तालाब में डूबने से पांच लड़कियों की मौत

276
Big accident in Bihar: Five girls died due to drowning in pond in East Champaran
वहीं एक साथ पांच लड़कियों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ा हादस हो गया। यहां मंगलवार को एक तालाब में पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव में दोपहर दो बजे के करीब 4 से 12 साल की लड़कियां डूब गईं। इस घटना के बाद मृतक लड़कियों के घरों पर मातम छा गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं। उन्होंने एक जंजीर बना ली थी और धीरे-धीरे तालाब की गहराई में चली गईं। जब उन्होंने देखा कि विपरीत दिशा से तेज गति से पानी आ रहा है, तो सभी पांच लड़कियां वापस भागने लगीं। लेकिन वे पानी में गिर गईं जिससे बाद सभी पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक साथ पांच लड़कियों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान कोशिला कुमारी (10), सीमा कुमारी (4), सुग्गी कुमारी (12), संगीता कुमारी (10) और शोभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें…

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here