अमिताभ बच्‍चन के सामने केबीसी की Hot Seat पर होंगी आगरा की हिमानी

275
Agra's Himani will be on KBC's hot seat in front of Amitabh Bachchan
हिमानी मजबूत हौंसले की धनी है। वह डाक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन 15 वर्ष की उम्र में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई।

आगरा। ताजनगरी के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की गणित की शिक्षिका हिमानी बुंदेला कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 13 में अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर बैठेंगी। एपिसोड का प्रसारण 30 अगस्त को होगा, जिसे लेकर हिमानी और उनके घर वाले बेहद उत्साहित हैं।

हिमानी बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही टीवी पर आने का शौक था। नौ वर्ष से वह केबीसी में शामिल होने का सपना देखती थीं। वह अपने घर वालों से कहती थीं कि वह केबीसी में जाएंगी और अमिताभ बच्चन से मिलेंगी। वह स्वजन व पारिवारिक दोस्तों के साथ घर पर ही केबीसी खेलती थीं और अमिताभ बच्चन की भूमिका निभाती थीं। परिवार में पिता विजय सिंह बुंदेला, मां सरोज बुंदेला, बहन चेतना सिंह बुंदेला, भावना बुंदेला, पूजा बुंदेला और भाई रोहित सिंह बुंदेला हैं।

अब सपना हुआ पूरा

हिमानी के पिता ने बताया कि व पिछले चार-पांच वर्ष से केबीसी में पंजीकरण करा रही थीं। अप्रैल-मई 2021 में उन्हें केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए फोन आया, तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ और फेक काल के डर से उन्होंने दो बार फोन काट दिया। तीसरी बार में बात की।

हिमानी हैं हौसले की मिसाल

हिमानी मजबूत हौंसले की धनी है। वह डाक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन 15 वर्ष की उम्र में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। हादसे के बाद यह सपना टूटता दिखा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अवसाद से उबरने में परिवार ने बहुत मेहनत की। बाद में उन्होंने ह्यूमिनिटी से ग्रेजुएशन की और बीएड करने के बाद मेहनत के दम पर केंद्रीय विद्यालय में चयन पाया। हिमानी को केबीसी का इतना शौक है कि वह इस क्विज कांपिटिशन की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय में कराना शुरू किया। इसे उन्होंने कौन बनेगा केंद्रीय विद्यालय चैंपियन नाम दिया, जिसमें विद्यार्थी काफी उत्साह से प्रतिभाग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here