प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में रक्षाबंधन के दिन दिल दहलाने वाली वारादात सामने आई। यहां रक्षाबंधन के दिन एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर यमुना नदी में कूद गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मशक्कत के बाद चारों के शवों को बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने सास, ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लालापुर थाना क्षेत्र का मामला
लालापुर थाना क्षेत्र के बसई गांव की रहने वाली 30 वर्षीय रेनू रविवार सुबह तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। इससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवा दिया है। बसई गांव निवासी शिवकुमार प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके घर में पत्नी के अलावा 15 वर्षीय बेटी सरिता, 10 साल की सरोज और 8 साल का बेटा गोलू था।
गृहक्लेश से की आत्महत्या
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात रेनू का अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित रेनू अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। फिर रविवार सुबह तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसी तरह सभी के शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष लालापुर मनीष त्रिपाठी कहना है कि घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारण लग रहा है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने पारिवारिक कलह से तंग आकर दो बेटियों सहित महिला के आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने सास, ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनकी हुई मौत
लालापुर थाना के बसहाई गांव निवासी रेनू देवी (30) पत्नी शिवकरन यादव, कल्पना (15) पुत्री शिवकरन यादव, सरोज उर्फ कल्लू (10) पुत्री शिवकरन यादव, गोलू (9) पुत्र शिव करन यादव की लाश लालापुर माइंस की खदान में मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भीड़ जुटने पर चारों की पहचान बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी और बच्चों के रूप में की गई।
इसे भी पढ़ें…
- जौनपुर में पति करता था रोज झगड़ा, इसलिए पत्नी ने गुस्से में बेटे को मार डाला
- यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर राजनेताओं ने जताई शोक संवेदना
- कल्याण सिंह भाजपा के पहले मोदी थे