पूर्व बसपा विधायक कालीचरन सुमन समेत सैकड़ों ने थामा रालोद का दामन

703
Hundreds including former BSP MLA Kalicharan Suman joined RLD
पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। यहां कालीचरन सुमन ने अपने समर्थकों के बीच प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद व राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर ‘चौ. चरण सिंह अमर रहे, चौ. अजित सिंह अमर रहे तथा जयंत चौधरी जिंदाबाद’ जैसे गगनभेदी नारेबाजी भी हुई। पूर्व विधायक कालीचरन सुमन के साथ अनेकों प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने किसान मसीहा चौ. चरण सिंह और चौ. अजित सिंह में आस्था तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में विश्वास व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबूलाल प्रधान, कल्याण सिंह चाहर मुरारीलाल कुशवाहा, मोहर सिंह, जे.पी. प्रधान, रामकिशन सिंह, हरिप्रसाद, बाबूलाल फौजदार आदि प्रधानगण, भारत सिंह एवं टिंकू धरमेश क्षेत्र पंचायत तथा बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा कोषाध्यक्ष प्रेमवीर राणा,

महाराज सिंह वर्मा महासचिव, चरन सिंह वर्मा, खेतपाल यादव, मनोज यादव, पूर्व जिला प्रभारी एवं संयोजक बसपा, मनीष कुमार, अरूण कुमार, संतोष कुमार,सुरेश चन्द्र सभी सेक्टर अध्यक्षगण बसपा, पंण्डित रवि शर्मा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बसपा, धमेन्द्र सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व गुरू महासभा आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र बघेल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान,डाॅ. रूपेश चोधरी, चौ. दिलीप सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम में आए हुए सभी आगन्तुकों का प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने पार्टी में स्वागत किया तथा यह विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय लोकदल में सभी की भावनाओं का सम्मान होगा और सभी लोग मिलकर राष्ट्रीय लोकदल परिवार में कन्धे से कन्धे मिलाकर कार्य करेंगे।

इस मौके पर लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने पार्टी में शामिल हुए कालीचरन सुमन व उनके साथियों का रालोद में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से राष्ट्रीय लोकदल को प्रदेश में मजबूती मिलेगी।

इधर पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने रालोद में शामिल होते हुए कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है और राष्ट्रीय लोकदल ही इस जनविरोधी, किसान विरोधी, गांव विरोधी तथा तानाशाही सरकार को सत्ता से बेदखल करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की नीतियों से देश के गरीबों, किसानों तथा मजदूरों का भला किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here