पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

248
CM Yogi Adityanath pays tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee
अटल ​जी के कार्यों को सीएम योगी ने याद किया और उनकी दिखाई राह पर चलने का संकल्प लिया।

लखनऊ। पूर्व पीएम भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि पर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हेंं श्रद्धांजलि दी। अटल ​जी के कार्यों को सीएम योगी ने याद किया और उनकी दिखाई राह पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख तथा मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के साथ लोकभवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर में माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट मौन रहकर उनको श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जननेता, भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाले राजॢष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। हम सभी को उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को याद किया। उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पूर्व सांसद तथा प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को उनकी पहली पुण्य तिथि पर याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, जनसेवा के लिए आजीवन समर्मित, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हेंं विनम्र श्रद्धांजलि। उनके खेल जगत व जनसेवा के लिए कार्य अविस्मरणीय हैं।

इसे भी पढ़ें…

लखनऊ में नशेड़ी ने शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर किया मरणासन्न

गिरिराज परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रॉला से टकराई, पांच की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here