भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन

890

• किसान मोर्चा का कार्यकर्ता किसानो के बीच जाकर कृषि योजनओं का करेगें प्रचार

लखनऊ। भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी अमर पाल मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री त्रियम्बक तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी, किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह संचित, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम निवास यादव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों के पथ प्रदर्शक सुधीर सिंह सहित कई वक्ताओं ने किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम् पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया, तत्पशचात माननीय अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने की। अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता होता है और किसान मोर्चा का कार्यकर्ता किसानो के मध्य जाकर एक नवीन अलख जगाने का कार्य करेगा।कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर उनका अभिनंदन किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में प्रदेश के महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा की आज़ादी के पूर्व जिस भारतवर्ष की पहचान कृषि से होती थी और हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था उस पहचान को समाप्त करने का कार्य पूर्व की कांग्रेसी सरकारों द्वारा किया गया कृषि को प्रोन्नत करने के बजाए औद्योगिकीकरण के पोषण में देश का किसान मज़दूर बनने के लिए विवश कर दिया गया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाशपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी द्वारा किए जा रहे किसान हितकारी प्रयासों से हतोत्साहित विपक्ष कृषि कानूनो को लेकर भ्रामक दुष्प्रचार कर देश के अन्नदाताओं में भ्रम फैलाने का घृणित कार्य कर रहा है। श्री पाल ने पदाधिकारियों को विपक्ष के इस कुप्रचार का मुँहतोड़ जवाब देने के लिए किसान सम्वाद कार्यक्रमों के माध्यम से किसानो के मध्य जाकर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे कृषि एवं किसान हितकारी प्रयासों के विषय में सरकार द्वारा लागू की गयी नीतियों से किसानो को अवगत कराने का कार्य करना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आहवाहन करते हुए कहा कि संगठन को मज़बूत करते हुए किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानो से उनके मध्य जाकर सीधा संवाद करे व पार्टी की किसान हितकारी नीतियो का जनमानस तक प्रचार व प्रसार सुनिश्चित करे। पदाधिकारियों को त्रिस्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत आगामी एक माह में किसान सभाओं का आयोजन, माननीय मुख्य मंत्री जी के द्वारा प्रगतिशील किसानों का सम्मान, व किसान पंचायत आयोजन सम्पन्न कराने की ज़िम्मेदारी दी ।कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश एवं क्षेत्र के शीर्ष नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि अवध क्षेत्र किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी नेतृत्व द्वारा दिए गए समस्त प्रभारों व दायित्वो का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, सम्पूर्ण सामर्थ्य एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा एवं आने वाले समय में किसान मोर्चा अवध क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा “डाक्टर” ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवध क्षेत्र किसान मोर्चा के महामंत्री रमापति मौर्य ,उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा,ब्रजेश सिंह, राम दयाल, राकेश, मनोज,सौरभ, हरीश एवं किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अनुराग दीक्षित सहित समस्त मंत्री गण व कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here