शादीशुदा महिला को प्रेमजाल मेंं फंसाकर कराया तलाक, शोषण के बाद शादी से पीछे हटा

314
Married woman got divorced by trapping her in a love trap, after exploitation, backed out of marriage
इसके बाद महिला ने सांवेर पुलिस आरोपी प्रेमी पर रेप का मामला दर्ज किया है।

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी नाम से प्रसिद्ध इंदौर से एक धोखेबाज की प्रेमी की खबरों ने उन महिलाओं को झकझोर कर रख दिया है जो पति के रहते हुए भी प्रेमी के साथ संबंध बनाने से बाज नहीं आती। ऐसी ही एक महिला को एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका तलाक कराया फिर जमकर उसका शोषण किया।

जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला के पैरों के तले से जमीन खिसक गई।क्योंकि महिला ने उसके चक्कर में अपने पति को तलाक ​दे दिया था। इसके बाद महिला ने सांवेर पुलिस आरोपी प्रेमी पर रेप का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा थी। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में उलझा कर उसका तलाक करवाया। बाद में शादी से भी इंकार कर दिया। सांवेर पुलिस के अनुसार आरोपी मुर्तुजा अली निवासी खजराना है। पीड़िता की पहचान उससे खजराना में ही हुई थी। पीड़िता अपने पति के साथ सांवेर में रहती थी। उसकी एक बच्ची भी है। आरोपी उसके घर आता-जाता था।

महिला के प्रेम संबंध के बारे में युवक को पता चला तो उसके पति का उससे विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ाकर दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई कि वह उससे शादी करेगा, इसके बाद वह जमकर उसका शोषण करता रहा। जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया फिर महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here