विभूति नारायण राय को मिलेगा डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान

692
Dr. Rahi Masoom Raza Sahitya Samman to be given to Vibhuti Narayan Rai
सम्मान समारोह डॉ राही मासूम रजा के जन्मदिवस 1 सितंबर ( 2021 )को वेबिनार द्वारा डॉ राही मासूम रजा साहित्य अकादमी के फेसबुक पेज के माध्यम से होगा ।

लखनऊ। डॉ.राही मासूम रजा साहित्य अकादमी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस वर्ष (सन 2021 )वरिष्ठ कथाकार- साहित्यकार, पत्रकार ,महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति श्री विभूति नारायण राय को “डॉक्टर राही मासूम रजा साहित्य सम्मान ” से अलंकृत करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व में वरिष्ठ कथाकार- साहित्यकार डॉ नमिता सिंह जी , वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ काजी अब्दुल सत्तार साहब , वरिष्ठ कथाकार- साहित्यकार श्री शेखर जोशी जी , वरिष्ठ कथाकार डॉ अब्दुल बिस्मिल्लाह जी, वरिष्ठ कथाकार -साहित्यकार सुश्री नासिरा शर्मा जी , वरिष्ठ कवि – साहित्यकार श्री असद ज़ैदी जी ,वरिष्ठ कथाकार- पत्रकार- साहित्यकार पद्मश्री मेहरून्निसा परवेज़ जी, वरिष्ठ कवि- पत्रकार -व्यंगकार श्री विष्णु नागर जी वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर जी ,उर्दू साहित्य जगत के ख्याति प्राप्त साहित्यकार प्रो.अली अहमद फातमी साहब वरिष्ठ साहित्यकार- पत्रकार डॉक्टर शंभू नाथ जी को “डॉक्टर राही मासूम रजा साहित्य सम्मान ” से अलंकृत किया जा चुका है। सम्मान समारोह डॉ राही मासूम रजा के जन्मदिवस 1 सितंबर ( 2021 )को वेबिनार द्वारा डॉ राही मासूम रजा साहित्य अकादमी के फेसबुक पेज के माध्यम से होगा ।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here