तीन महीने पहले की थी लव मैरिज, एक छोटी सी बात के लिए सोते समय रेत दिया पत्नी का गला

228
Love marriage was done three months ago, for a small matter, the wife's throat was sanded while sleeping
दोनों ने तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के भाई ने दुर्गेश व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

लखनऊ। उन्नाव की रहने वाली युवती ने तीन माह पहले घर वालों के खिलाफ जाते हुए लखनऊ के रहने वाले दुर्गेश से लव मैरिज की थी, उसे नहीं पता था कि जो उसे जी जान से चाहता है वहीं उसकी इतनी बेदर्दी से हत्या कर देगा। युवती की हत्या के बाद उसे उसके मां और पिता समेत पूरा परिवार सदमें है।

आपकों बता दें कि राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले आरोपी पति को शनिवार दोपहर बाद पारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्गेश पत्नी दीपिका की हत्या कर शव को घर में बंद करके फरार हो गया था। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पारा थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक पारा मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कालोनी निवासी दुर्गेश यादव को पत्नी दीपिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार रात को पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दीपिका का शव बुधवार को घर में मिला था। दोनों ने तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के भाई ने दुर्गेश व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पैसे को लेकर होने लगा था विवाद

मृतका दीपिका के भाई बच्चू लाल के मुताबिक उन्नाव अचलगंज नेवरना निवासी बहन की ठाकुरगंज रमना रिंगरोड फरीदीपुर निवासी दुर्गेश से परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर 31 मई 2021 को प्रेम विवाह किया था। हालांकि बाद में उसकी मां श्यामा विवाह के लिए मान गई थी। शादी के बाद से दीपिका पति के साथ पारा मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कॉलोनी में रह रही थी। दोनों की शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज को लेकर विवाद होने लगा। जबिक बहन ब्यूटी पार्लर चलाकर घर का खर्च चला रही थी। इसी विवाद के चलते हत्या के पहले बहन के कहने पर सोने की चेन, लॉकेट और कान के कुंडल दिए थे। उसने हत्या के लिए पति दुर्गेश यादव के साथ ससुर रामसेनही और सास व देवर को जिम्मेदार ठहराया था।

ऐसे उतारा था मौत के घाट

आरोपी प​ति दुर्गेश ने दीपिका का गला धारदार चाकू से रेता गया था। उसके हाथ व सिर पर भी घाव थे। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक हाथ पर चोट के निशान महिला के आरोपी पति से संघर्ष की कहानी बता रहे थे। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया है। मौके से चाकू और एक सफेद रंग की खून से सनी शर्ट बरामद हुई थी।

इसे भी पढ़ें…

बेटी शादीशुदा फौजी के साथ बसाना चाहती थी घर, बदनामी से बचने पिता ने गला दबाकर सुलाई मौत की नींद

प्रेमी के लिए पति के प्यार को ठुकराया, जब प्रेमी ने नहीं अपनाया तो कराया दुष्कर्म का केस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here