मानव जीवन के लिए वरदान हैं वृक्ष : वैभव सिंह

288

एल्डिको शौर्या में आयोजित हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

लखनऊ। सरोजिनी नगर नयी तहसील के पास बिजनौर-बंथरा रोड पर  सुरम्य वातावरण में स्थित एल्डिको शौर्या कॉलोनी में आज वृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह ने सहभाग किया।

एल्डिको शौर्या की  रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आर. डब्ल्यू. ए.) द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर सम्पन्न हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि वैभव सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल के लिए तत्पर रहना चाहिए।

आर.डब्लू.ए. के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने आर.डब्लू.ए. द्वारा कॉलोनी को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत 1500 पौधों को रोपित किया गया है, जिसमें पीपल, बरगद, नीम, आम, आँवला, अमरुद, जामुन, अशोक आदि प्रमुख हैं। अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि रोपित पौधों की नियमित देखभाल के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया गया है। यह सुनिश्चित करती है कि सभी पौधे जीवित रहें और कॉलोनी की शोभा में चार चाँद लगाने के साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहायक हों। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने भी इस अवसर पर एक पौधा लगाया। उन्होंने आर.डब्लू.ए. द्वारा प्रकृति संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ जनों ने भी पौध-रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. पी.सिंह ने किया। मनोज महंत ने समस्त सहभागियों के प्रति  आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, रामेश्वर शर्मा, मनीष लाल, जे.पी. गौरव एवं उत्तम कटियार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here