ब्रेकअप:झगड़े के बाद रूठ कर प्रेमिका ने फांसी लगाई तो प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

761
Breakup: After the quarrel, the girlfriend hanged herself after the quarrel, then the lover committed suicide by jumping in front of the train.
वहीं दोनों के जान देने से दोनों ही परिवारों में मातम छाया हुआ है।

इंदौर। सच्चे प्रेम करने वाले एक जब एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते ​है तो उसे निभाते भी है।एक सच्चे प्रेमी जोड़े के दर्दनाक अंत की कहनाी एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आई। यहां एक प्रेमी जोड़ा एक -दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों दिल में एक-दूसरे को बसा लिए थे। एक कहावत है जहां प्यार है वहां तकरार भी। इस प्रेमी जोड़े ​में किसी बात को लेकर गुरुवार को फोन पर झगड़ा हो गया। प्रेमी के रूठने के बाद प्रेमिका ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर प्रेमी ने भी इस दुनिया को छोड़ने का मन बना लिया। युवक दुखी मन से घर से निकला और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।

आपकों बता दें कि हीरा नगर थाना क्षेत्र के समीप शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। उसकी पहचान देवेंद्र (25 ) पिता नरेंद्र क्षीरसागर निवासी मारुती नगर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया ​कि वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। देवेंद्र रविदास नगर की रहने वाली काजल कोटवाल से प्रेम करता था। द दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। काजल की मौत की खबर सुनते ही शुक्रवार दोपहर देवेंद्र घर से बाहर जाने का कहकर निकला। इसके बाद ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

देवेंद्र के परिजनों द्वारा बताया गया, काजल पीएससी की तैयारी कर रही थी। दोनों में एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले काजल के भाई ने देवेंद्र को अपनी बहन के साथ न दिखने की बात भी कही थी। इसके बाद भी दोनों छिपकर मिलते थे। कुछ दिन पूर्व देवेंद्र ने किसी अन्य युवक के साथ काजल को बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद दोनों में मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगा। प्रेमी जोड़े के अंत की खबर सुनकर दोनों के दोस्त गमजदा है। देवेंद्र के दोस्त अभिषेक का कहना है कि दोनों आपस में बहुत प्रेम करते थे। दोनों में किसी बात को लेकर कभी भी झगड़ा नही होता था। न जाने किस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ जो दोनों ने जीवन को खत्म् करने का यह फैसला कर लिया।

इसे भी पढ़ें…

  1. घर से परीक्षा देने निकले युवक ने पास की प्यार की परीक्षा, घर लौटा दुल्हन लेकर, मचा बवाल
  2. सहेली को सहेली से प्यार: दो युवतियां शादी के लिए अड़ी, आठ घंटे चली पंचायत, नहीं मानी
  3. दूल्हे के अरमानों पर पुलिस ने पानी फेरा, पहली पत्नी की शिकायत पर उठा लाई पुलिस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here