दुर्भाग्य: ससुराल पहुंचने से पहले विधवा हुई दुल्हन, हादसे में ​पति ससुर समेत चार की मौत

746
Misfortune: The bride became a widow before reaching her in-laws, four including her husband and father-in-law died in the accident
वहीं चंद घंटे पहले सुहागन बनीं युवती ससुराल पहुंचने से पहले विधवा हो गई।

कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां दो परिवार की खुशियां एक साथ गम में बदल गई। दरअसल एक युवक शादी के बाद अपनी दुल्हन को विदा कराके घर लौट रहा था। उसके घर पर लोग दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन को लेकर आ रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दूल्हा समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्भाग्य की बात की इस हादसे में दुल्हन समेत तीन लोगों गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चंद घंटे पहले सुहागन बनीं युवती ससुराल पहुंचने से पहले विधवा हो गई।

दूल्हा सहित पिता और जीजा की मौत

नगला भुजपरा निवासी विजेंद्र पुत्र होरीलाल की बारात वापस लौट रही थी। विजेंद्र की बारात नगला बरी गई थी। जहां लक्ष्मी के साथ उनकी शादी थी। शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौटते समय दूल्हे की इनोवा कार बाजितपुर गांव के पास सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कार ड्राइवर कल्याण सिंह सहित दूल्हे और उसके पिता होरीलाल व उसके जीजा प्रवीन की मौत हो गई। कार में कुल 7 बड़े और 3 बच्चे सवार थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि जिंदा बचे लोग कार से निकल नहीं पा रहे है। कार में सवार तीनो बच्चे सकुशल है।

एक्सीडेंट में दुल्हन सहित 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने जताया दुख

इस भीषण हादसे की खबर लगते ही मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को 2-2लाख रुपये और घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है और कासगंज के जिला अधिकारी सीपी सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर को घायलों का बेहतर इलाज करवाने और सभी कार्यवाही सम्मानजनक तरीके से पूर्ण करवाकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के निर्देश दिए हैं।

एक साथ चार लोगों की मौत से घर में कोहराम

दुल्हन को विदा करके लौट रहे दूल्हे समेत चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही दूल्हे के घर के साथ ही उसकी ससुराल में कोहराम मच गया। एक तरफ जहां दूल्हे के घर में रोना पीटना मच गया। वहीं कुछ घंटे पहले बेटी को सुहागन बनाकर विदा करने वाले परिवार को जब बेटी के विधवा होने का संदेश में मिला तो घर में मातम छा गया।दोनों ही परिवारों को ढांढस बधाने वालों का तांता लगा रहा है। लाख सझाइश के बाद भी किसी के आंसू नहीं रूक रहे थें, वहीं देर शाम पुलिस ने पीएम के बाद चारों शवों को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। वहीं घर में दुल्हन आने की प्रतीक्षा कर रहे परिवार में जब चार शव पहुंचे तो हर किसी की आंखों से आंसू आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here