बड़वानी में बड़ा सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत की सूचना, एक दर्जन से अधिक घायल

505
Big road accident in Barwani, eight people died, more than a dozen injured
यह हादसा मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल तोरणताल पर हुआ है।

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों के मारे जाने की सूचना है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा किबड़वानी में हुए सड़क हादसे में 85 लोगों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ करें।

यह हादसा मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल तोरणताल पर हुआ है। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। हादसा महाराष्‍ट्र के नंदूरबार जिले में होने की सूचना मिली है। यहां करीब 24 सवारियों से भरा निजी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। यह इलाका आदिवासी बहुल है।

हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी और स्‍थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों को समीपस्‍थ तोरणमाल और महासवाद के ग्रामीण अस्‍पताल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण इस हादसे के बारे में भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें…

मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही लैंडस्लाइड से 14 की मौत, 16 को बचाया , बचाव कार्य जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here