देवरिया में नाव पलटने से तीन सहेलियों की मौत, दो की इस तरह बची जान

165
Boat capsized in Deoria, three friends died, two survived in this way
नाव पलटने से एक साथ तीन सहेलियों की मौत से घर में मातम फैला गया।

देवरिया।देवरिया में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ताल घूमने निकली पांच सहेलिया हादसे का शिकार हो गई । इस हादसे में तीन सहेलियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी से निकाल लियाग। पांच सहेलिया रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी। शाम को सभी का मन ताल घूमने को हुआ तो घर से साथ ​में निकल दी। सभी एक ही नाव पर सवार होकर ताल में भ्रमण कर रही थी इसी दौरान नाव गहरे पानी में अनियंत्रित होकर पलट गई। एक साथ तीन सहेलियों की मौत से गांव में चीख पुकार मच गई। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के छोटे महादेव ताल में शाम नाव पलट गई।इस हादसे में तीन सहेलियों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गड़ेर गांव में रामईश्वर निषाद के यहां मुंडन संस्कार कार्यक्रम था, मुंडन के बाद नाव में बैठने के लिए पांच किशोरियां शाम को महादेव ताल पहुंच गईं। उस समय उन्हें एक छोटी नाव लिए एक युवक दिखाई दिया। पांचों ने पैसा तय करके नाव में बैठ गई नाव पर गड़ेर गांव की रितु (17) पुत्र बीरबल, सपना (18), शीतल (16) पुत्री प्रभु, मौसा के घर आई रतन (18) पुत्री पप्पू निषाद निवासी थाना घोसी जनपद मऊ और फूफा के घर आई नंदन (18) पुत्री हरिभगवान निवासी बड़हलगंज गोरखपुर बैठ गई।

ताल घूमते समय नाव गहरे पानी में चली गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। पांचों लड़कियां शोर मचाने लगी। वहां अफरा-तफरी मच गई। ताल में कूदकर बचाव कार्य किया गया। नाव के नीचे तीन लड़कियां दब गई थीं, दो लड़कियां एवं युवक नाव से कुछ दूर गोते खाने लगे। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नंदन, रतन और रितु को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here