शिखर धवन के पास श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन पूरे करने का बेहतरीन मौका

768
Shikhar Dhawan has a chance to complete 1000 runs against Sri Lanka, know by how many runs he is behind
धवन सभी भारतीयों से बहुत आगे हैं। उनका श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 70.21 का औसत है।

कोलंबो। टीम इंडिया इस समय वनडे और टी-20 सीरिज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर गई है। 13 जुलाई से वनडे और टी-20 की सीरीज खेली जानी है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के चलते श्रीलंका सीरीज के लिए बी टीम भेजी है। टीम की कमान शिखर धवन और कोचिंग राहुल द्रविड़ के हाथ में है। इस 19 सदस्यीय टीम के कप्तान समेत 6 खिलाड़ी ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सके हैं।इन खिलाड़ियों में 2 बल्लेबाज धवन और मनीष पांडे के अलावा एक ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं। यदि सभी 6 खिलाड़ियों के श्रीलंका के खिलाफ कुल रन देखें, तो भी कोच राहुल द्रविड़ के बराबर नहीं होते हैं। जबकि टीम में धवन अकेले ऐसे प्लेयर हैं, जो लंका के खिलाफ 100 से ज्यादा रन बना सके हैं।

धवन ने अब तक 16 वनडे में 983 रन जड़े हैं, जबकि द्रविड़ ने अपने जमाने में श्रीलंका के खिलाफ 46 वनडे में 1,662 रन बनाए थे। अब वे टीम इंडिया के साथ बतौर हेड कोच श्रीलंका दौरे पर हैं।

13 जुलाई को पहला वनडे

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 21, 23 और 25 जुलाई को टी-20 सीरीज खेलेंगी। सभी मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।भारतीय टीम में 3ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और कृष्णा गौतम को शामिल किया गया है। इनमें हार्दिक को ही श्रीलंका के खिलाफ खेलने का अनुभव है। उन्होंने अब तक 9 वनडे में 53 रन बनाए और 9 विकेट लिए हैं।

श्रीलंका दौरा धवन के लिए खास

भारतीय बल्लेबाज शिखन धवन के पास श्रीलंका के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे करने का मौका है। वे सिर्फ 17 रन दूर हैं। अगर वे ऐसे करते हैं तो धवन यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय बनेंगे। अब तक श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन ने 84 वनडे में 3,113 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 67 वनडे में 2,383 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।यदि औसत की बात करें तो धवन सभी भारतीयों से बहुत आगे हैं। उनका श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 70.21 का औसत है। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 64.40 की औसत से रन बनाए हैं। यह औसत 10 से ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीयों का है। वैसे श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे खेलने वाले अशोक ओमप्रकाश मल्होत्रा ने 111 की औसत से 111 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें…

सायरा नहीं मधुबाला ​थी दिलीप साहब की पहली मोहब्बत, जानिए क्यों नहीं पूरा हुआ ख्वाब

केंद्र सरकार में यूपी का जलवा कायम, मिशन 2022 में मोदी के 15 मंत्री भरेंगे जीत की हुकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here