पीएम मोदी के मंत्री मंडल में यह 43 नेता बनेंगे मंत्री, जानिए कौन कहा से

749
In BJP ground to win the battle of Purvanchal, PM in Maharajganj and Shah fired arrows in Kushinagar
उस वैक्सीन के खिलाफ ही इन्होंने देश के गरीबों को भड़काने की कोशिश की।

नई दिल्ली। यूपी चुनावों और युवा नेताओं को मंत्रीमंडल में जगह देने के लिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले विस्तार में आज शाम 43 नेताओं के मंत्री बनाए जाने का खाका तैयार हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे 43 नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। हम आपकों उन नामों से रूबरू कराएंगे जो 43 नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इन 43 नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र पीएम मोदी के मंत्री मंडल में यह 43 नेता बनेंगे मंत्री, जानिए कौन कहा सेमोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है।इनके नाम हैं, नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांडलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक।

चुनाव को देखते हुए किया गया कैबिनेट विस्तार: खड़गे

कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ दलितों और पिछड़ी जाति के सदस्यों को मंत्री बनाया गया है। वे (केंद्र सरकार) ऐसा चुनावों को देखते हुए कर रहे हैं। ऐसा लोगों को भटकाने के लिए किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ऐसा समुदायों के हित के लिए नहीं बल्कि अपने हित के लिए कर रही है।

11 मंत्रियों की हुई छुट्टी

मंत्रीमंडल में नए चेहरों को शामिल करने के लिए शपथ ग्रहण से पहले 11 मंत्रियों को छुटटी दे दी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

यूपी से इन्हें मिल सकता है मौका

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट विस्तार में यूपी केआगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार नामों के शामिल करने की चर्चा हो रही है इन चेहरों में से दो को कैबिनेट और दो को राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। अभी तक यूपी से जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें अनुप्रिया पटेल और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वहीं खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्र और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा का भी नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। सभी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here